Banda News: कार की टक्कर से बाइक सवार हमीरपुर के युवक की मौत

हिन्दुस्तान, बांदा
Follow us on Google News
share

Banda News: बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से 20 वर्षीय युवक आरिफ की मौत हो गई। वह अपने मामा को रेलवे स्टेशन छोड़कर वापस लौट रहा था। हादसे के बाद परिवार में दशहत फैल गई और आरोप लगाया गया कि चालक ने मौके से भागने की कोशिश की। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

Banda News: कार की टक्कर से बाइक सवार हमीरपुर के युवक की मौत

Banda News: बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक की रविवार देर शाम बांदा के भूरागढ़ चौकी क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के बड़े भाई ने कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। हमीरपुर जिले के इचौली थाना क्षेत्र के नायक का पुरवा निवासी कदीर खान ने बताया कि उनका भांजा 20 वर्षीय आरिफ अपने मामा नासिर खान को दिल्ली जाने के लिए बांदा रेलवे प्लेटफार्म में छोड़ने आया था। यहां से वह रविवार की रात करीब नौ बजे बाइक से वापस हमीरपुर जा रहा था।

मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ पुलिस चौकी के पास अचानक सामने से गलत साइड से आई कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आरिफ का हेलमेट निकलकर सड़क पर गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को अंजाम देकर भागी कार ने एक मवेशी को भी टक्कर मार दी, मवेशी की भी मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने राहगीरों की मदद से कार व उसके चालक को पकड़ लिया। पकड़े गए कार चालक कबरई के किदवई नगर निवासी महेश ने बताया कि वह अपनी ससुराल बांदा जा रहा था, तभी अचानक ​मोड़ पर बारिश की वजह से कार असंतुलित होने से हादसा हुआ है। कदीर के मुताबिक, आरिफ के पिता का बचपन में ही निधन हो चुका है। दो भाइयों में छोटे थे। मजदूरी करते थे। कदीर की तहरीर पर कार चालक के ​खिलाफ मटौंध थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने कार और चालक को अपने कब्जे में लिया है। मटौंध थाना इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह ने बताया कि कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबांदाBanda News: कार की टक्कर से बाइक सवार हमीरपुर के युवक की मौत