ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बांदासपा का प्रदेश सरकार के विरोध में हल्लाबोल

सपा का प्रदेश सरकार के विरोध में हल्लाबोल

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कचहरी के समीप धरना देकर प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि सरकार किसान, बेरोजगार,गरीबों की अनदेखी कर रही है। शहर में बीते छह माह से पानी व बिजली का घोर संकट...

सपा का प्रदेश सरकार के विरोध में हल्लाबोल
हिन्दुस्तान टीम,बांदाFri, 09 Aug 2019 09:23 PM
ऐप पर पढ़ें

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कचहरी के समीप धरना देकर प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि सरकार किसान, बेरोजगार,गरीबों की अनदेखी कर रही है। शहर में बीते छह माह से पानी व बिजली का घोर संकट व्याप्त है। बिजली दरों में वृद्धि से किसानों सहित आम जनता की कमर टूट रही है। किसानों का कर्ज माफ न होने से आत्महत्या की घटनाएं बढ रही हैं।

शुक्रवार की सुबह से ही मुख्त्यार खाने के सामने सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का जमघट लगने लगा। दोपहर 12 बजे तक सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जनसमस्याओं को लेकर सरकार को घेरा। धरने को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनते मनमानी शुरू हो गई है। किसानों, बेरोजगारों, गरीबों का कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। सरकार लोगों को मूलभूत सुविधाएं बिजली और पानी भी नहीं उपलब्ध करा पा रही। किसानों के कर्ज माफ न होने से आत्महत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्नाव रेप पीड़िता को न्याय दिलाने के साथ आरोपी विधायक को राज्य से बाहर भेजने की मांग की। कहा कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा शुल्क में 150 से 182 फीसद तक की बढोत्तरी कर दी गई है। इससे निर्धन छात्रों का भविष्य अंधकार में जा रहा है। ईवीएम पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि बैलेट पेपर से निष्पक्ष चुनाव कराए जाएं। इसके अलावा बुंदेलखंड से अन्ना प्रथा समाप्त करने समेत 27 सूत्रीय राज्यपाल को संबोधित मांगों का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू, अशोक दीक्षित, हसनुद्दीन सिद्दीकी, शकील अली, पूर्व जिलाध्यक्ष बीपी यादव, मनोज कुमार वर्मा, विजय करन यादव, भरतलाल दिवाकर, कुदरत उल्ला, आमना खातून, नरेंद्र सिंह, रानी देवी, मुलायम, किरन यादव, राजेंद्र यादव, संतोष गुप्ता, अमित सेठ भोलू, हरीशरण, रामदास, नईम नेता, शरद यादव, शिवसागर सहित बड़ी तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सपा यूथ बिग्रेड ने निकाली सरकार की अर्थी

सपा यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष आमिर खान, प्रदेश सचिव नीरज द्विवेदी, रईस अहमद, नीरज यादव व मुकेश खरे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार की शव यात्रा निकाली। यह यात्रा जीजीआईसी से स्टेशन के अंदर से तहसील मार्ग होते हुए अशोक लाट पहुंची। यहां पर तैनात प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से अर्थी छीनने का प्रयास किया। लेकिन प्रशासन इसमें नाकाम रहा। कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर इसे रखकर प्रदर्शन किया।

धरने से नदारद रहे बड़े नेता

सपा के प्रदेश स्तरीय धरना में कार्यकर्ताओं की तो खासी भीड़ रही। लेकिन इससे जिले कई कद्दावर नेता नदारद रहे। राज्य सभा संासद विशंभर प्रसाद निषाद व पूर्व विधायक विशंभर यादव नजर नहीं आए। इनकी कमी पार्टी पदाधिकारियों को खटकती रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें