ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बांदाजमीन कब्जा करने को लेकर हुए विवाद में चली गोली

जमीन कब्जा करने को लेकर हुए विवाद में चली गोली

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्योंडी बाबा गांव में जमीन कब्जा करने को लेकर हुए विवाद में पिता पुत्र ने एक युवक पर जान लेवा करने के उद्देश्य से गोली चला दी, वह बाल बाल बच गया। घटना से इलाके में हडकंप मच...

जमीन कब्जा करने को लेकर हुए विवाद में चली गोली
हिन्दुस्तान टीम,बांदाSun, 18 Aug 2019 11:43 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्योंडी बाबा गांव में जमीन कब्जा करने को लेकर हुए विवाद में पिता पुत्र ने एक युवक पर जान लेवा करने के उद्देश्य से गोली चला दी, वह बाल बाल बच गया। घटना से इलाके में हडकंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। दोनो आरोपी भाजपा नेता बताए जा रहे हैं।

शहर के मुचियाना मोहल्ला निवासी पूर्व सभासद अनिल सोनी अपने पुत्र राहुल के साथ ग्योडी बाबा गांव अपनी जमीन पर कब्जा करने के लिए गया था। इस बात को लेकर गांव के ही पप्पू निषाद से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया देखते ही देखते दोनो पिता पुत्र ने गोली चला दी। पप्पू बाल बाल बच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पंहुच गई। मामले की जांच पड़ताल की। पप्पू की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दोनो पिता पुत्र भाजपा नेता बताए गए हैं। इस संबन्ध में कोतवाली प्रभारी का बलजीत सिंह का कहना है कि अनिल सोनी ने 4 दिन पहले जमीन खरीदी थी। रजिस्ट्री तो करा ली थी, लेकिन दाखिल खारिज नही कराया था। जमीन पर कब्जा करने दोनो पिता पुत्र पंहुच गए। विवाद बढ़ने पर गोली चला दी। उधर भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह का कहना है कि अनिल संगठन कार्यकता है जबकि उसका बेटा भाजयुमो का महामंत्री है। यह अपनी जमीन देखने गए थे। गांव वालों ने उन्हें दौड़ा लिया और उनके खिलाफ ही पप्पू ने रिपोर्ट दर्ज करा दिया। प्रशासन ने यह नासमझी की है। रिपोर्ट दर्ज कराने वाले खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें