Banda News: जलभराव से दुकानें व छात्रावास लबालब, फसलों को नुकसान
हिन्दुस्तान, बांदा
Banda News: नरैनी। कस्बे में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से जगह-जगह जलभराव की स्थिति

Banda News: नरैनी। कस्बे में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से जगह-जगह जलभराव की स्थिति है। सप्ताह भर से कस्बे की लगभग 30 दुकानों में पानी भरा हुआ है। दुकानदारों को जलभराव के बीच बैठकर कारोबार करना पड़ रहा है। छात्रावास परिसर में घुटनों तक पानी भरा है। इससे छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करतल रोड और बांदा रोड के आसपास करीब 300 बीघा फसल पानी में डूब गई है। लोगों का कहना है कि कस्बे की अधिकांश नालियां बारिश के पानी की निकासी के लिए पर्याप्त नहीं हैं। कई जगह नालियां कूड़े-कचरे और सिल्ट से चोक हैं।
बारिश का पानी मकानों में पहुंच रहा है। पंप लगाकर पानी निकासी और चोक नालियों की सफाई कराई जाए।


