आंधी-तूफान से पेड़ व बिजली के पोल गिरे, बिलजी व पानी की समस्या बढ़ी

हिन्दुस्तान, बांदा
Follow us on Google News
share

बांदा में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार रात आए आंधी-तूफान से जिले में कई पेड़ और बिजली के पोल गिर गए। इससे बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई, और कई मोहल्लों में शुक्रवार सुबह पानी नहीं पहुंच सका। हवा की गति लगभग 100 किमी प्रति घंटे थी।

आंधी-तूफान से पेड़ व बिजली के पोल गिरे, बिलजी व पानी की समस्या बढ़ी

बांदा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुुरुवार आधी रात को आए आंधी तूफान बारिश से जिले भर में पेड़ व बिजली के पोल गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। जिससे शहर समेत जिले भर में बिज़ली व्यवस्था चरमरा गई है। जिससे शुक्रवार कई मोहल्लों में सुबह पानी नहीं पहुंच सका है। जिससे लोग परेशान नजर आए।अतर्रा कस्बे वार्ड नम्बर दस मोहल्ला लालथोक मे कब्रिस्तान के बाहर लगा बिजली का पोल टूट गया। जिससे बिजली गुल है। इसी तरह धोवा तालाब के पास पूर्व सभासद के बाहर गिरा आवले का पेड़ गिर गया। हवा की गति करीब 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।