तपिश से बचने को छाया न पानी, पंखे भी दे रहे जवाब
Banda News - बांदा में भीषण गर्मी से लोग झुलस रहे हैं। जिला प्रशासन के प्रयास केवल कागजी हैं। सार्वजनिक स्थलों पर छाया और पानी की कमी से यात्री परेशान हैं। रोडवेज, रेलवे स्टेशन और अस्पतालों में राहत के इंतजाम नाकाफी हैं। ठंडे पानी और कूलिंग सेंटर होने के बावजूद लोग गर्मी से बेहाल हैं।

बांदा, हिटी। भीषण गर्मी के बीच लोग झुलस रहे हैं। पूरे देश में बांदा जनपद सबसे गर्म जिलों में शामिल है और इसे रेडजोन भी चिह्नित किया गया है। इसके बावजूद जिला प्रशासन की लोगों को झुलसाती गर्मी से बचाने के लिए कवायदें सिर्फ कागजी दिख रही हैं। जिला अस्पताल, रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर राहगीर और यात्री इस तरह की तपिश में कराह रहे हैं। उन्हें न छाया व पानी नसीब हो रहा है और न ही पंखे साथ दे रहे हैं। असहनीय गर्मी के कारण बाजार सहित अन्य सड़कों पर सन्नाटा दिख रहा है।
घरों व दफ्तरों के एसी व कूलर बेमानी हो गए हैं। आपके हिन्दुस्तान अखबार ने बुधवार को जनपद के सार्वजनिक स्थलों पर राहगीरों और यात्रियों के लिए गर्मी से बचाव के इंतजाम की पड़ताल की तो हकीकत सामने आई। जिला प्रशासन ने शहर के तीन-चार चौराहों पर कूलिंग सेंटर बनाए हैं और राहगीरों के लिए ठंडे पानी के इंतजाम किए गए हैं, लेकिन रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर राहगीर, मरीज, यात्री पानी व छाया के लिए भटकते देखे गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


