
सर्द हवाओं ने बढ़ाई गलन, रात का पारा पहुंचा 12 डिग्री, दूधिया की हुई मौत
Banda News - बांदा। संवाददाता पहाड़ से आ रही सर्द हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। पिछले
बांदा। संवाददाता पहाड़ से आ रही सर्द हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। पिछले तीन दिन में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में करीब चार-चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। रात का तापमान जहां 12 डिग्री तक पहुंच गया है, वहीं दिन में अधिकतम 26 डिग्री तापमान जा रहा है। हालांकि तेज धूप की वजह से दिन में सर्दी से राहत है। उधर, शुक्रवार को बबेरू क्षेत्र कैरी गांव में एक दूधिया की मौत हो गई। परिजनों ने सर्दी से मौत की आशंका जताई है। केंद्रीय जल आयोग मुताबिक दिसंबर माह के पहले सप्ताह में ही इस बार गलन का एहसास हो रहा है।
पहाड़ी क्षेत्रों से सर्द व पछुआ हवाएं ठंड बढ़ा रही हैं। एक दिसंबर को जहां जनपद में अधिकतम तामान 30 व न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं पिछले चार दिनों से तापमान में एक दो डिग्री की कमी आ रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उधर, सुबह आसमान में घना कोहरा छाया रहा। करीब आठ बजे के बाद सूर्य ने दर्शन दिए और धीरे-धीरे धूप चटख होती गई। इस बीच जबर्दस्त सर्दी का एहसास हुआ। दिन में तेज व खुली धूप होने की वजह से सर्दी से राहत रही,लेकिन शाम पांच बजे के बाद सूर्यास्त के बाद फिर गलन भरी हवाओं ने जोर पकड़ा और पूरे जनपद को सर्दी ने जकड़ लिया। पूर्वानुमान विभाग के मुताबिक अगले दो दिन में घना कोहरा रहने और तापमान में एक-दो डिग्री तापमान में और कमी आने की संभावना है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




