अनियंत्रित होकर कार पलटी, चार गंभीर

हिन्दुस्तान, बांदा
Follow us on Google News
share

बदौसा में चित्रकूट दर्शन कर कानपुर लौटते समय एक सड़क दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। सभी घायलों की पहचान कानपुर के निवासी के रूप में हुई है।

अनियंत्रित होकर कार पलटी, चार गंभीर

बदौसा। चित्रकूट दर्शन कर कानपुर अपने निजी वाहन से जा रहे मार्ग दुर्घटना में चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस व राहगीरों ने सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर हालत देख चिकित्सक ने सभी घायलो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शुक्रवार को कानपुर के महाराज नगर निवासी 35 वर्षीय मानवेन्द्र,45वर्षीय संदीप, 37वर्षीय आदर्श और 26 वर्षीय अभिषेक चित्रकूट से दर्शन कर चार पहिया द्वारा घर वापस जा रहे थे। तभी रास्ते में झांसी प्रयागराज राष्ट्रीय राज्यमार्ग मे ग्राम बदौसा थाना क्षेत्र स्थित प्रयागराज ढाबा के पास चार पहिया अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित नाले में गिर गई।

जिसमें सभी कार सवार गम्भीर रूप से घायल हो गये।राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायल को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी अतर्रा में भर्ती कराया।प्राथमिक उपचार के दौरान नाजुक हालत होने पर चिकित्सक ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।