Banda News: देरी से स्कूल पहुंचने वाले शिक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण

हिन्दुस्तान, बांदा
Follow us on Google News
share

Banda News: बांदा में परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की लेटलतीफी से बच्चों का शैक्षिक भविष्य प्रभावित हो रहा है। नगर शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण तलब किया है। 12 जुलाई के अंक में इस विषय पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी, जिसमें गूलरनाका कंपोजिट स्कूल की प्रधानाध्यापिका को नोटिस भेजा गया है।

Banda News: देरी से स्कूल पहुंचने वाले शिक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण

Banda News: बांदा, संवाददाता। परिषदीय स्कूलों में शिक्षक समय से विद्यालय नहीं पहुंच रहे हैं। उनकी लेटलतीफी नौनिहालों की शैक्षिक भविष्य चौपट कर रही है। आपके अपने हिन्दुस्तान ने इस गंभीर मसले को लेकर कई विद्यालयों की पड़ताल की। 12 जुलाई के अंक में फोटो के साथ खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। नगर शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व अन्य स्टाफ से स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने पूर्व माध्यमिक विद्यालय गूलरनाका कंपोजिट की प्रधानाध्यापिका मीरा सहित पूरे स्टाफ को नोटिस भेजी है। हिन्दुस्तान की खबर का हवाला देते हुए कहा दो दिन में स्पष्टीकरण दें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।