छात्र संसद के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
बांदा के सरस्वती शिशु मंदिर में नव निर्वाचित छात्र संसद के पदाधिकारियों की शपथ समारोह हुआ। प्रबंधक जगदीश सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रधानमंत्री बने छात्र ओजस्व नामदेव ने अन्य सांसदों को शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य राजकिशोर ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन वंदेमातरम से हुआ।

बांदा। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केनपथ में रविवार को नव निर्वाचित छात्र संसद के पदाधिकारियों को समारोह में शपथ दिलाई गई। प्रबंधक जगदीश सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रबंधक जगदीश सिंह ने प्रधानमंत्री बने छात्र ओजस्व नामदेव को शपथ दिलाई। इसके बाद प्रधानमन्त्री ओजस्व ने अन्य सभी छात्र सांसदों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सदस्य अवधेश शर्मा, प्रधानाचार्य राजकिशोर सहित छात्र व अभिभावक उपस्थिति रहे। प्रबंधक ने इस कार्यक्रम के महत्व व छात्र सांसदों को अपने दायित्व का बोध कराया। प्रधानाचार्य राज किशोर द्विवेदी ने उपस्थिति सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का समापन वंदेमातरम के साथ हुआ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


