Banda News: 9.87 करोड़ की लागत से बनेंगे पांच ग्रामीण मार्ग
Banda News: बांदा सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रयासों से मुख्यमंत्री ग्राम योजना में 5 ग्रामीण मार्गों के लिए 9.87 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इनमें अनथुवा-तिन्दुही, बहुनगी, मन्तोरिया तालाब-पिण्डखर और अन्य मार्ग शामिल हैं, जिससे ग्रामीणों को परिवहन और आवश्यक सेवाओं की सुविधा मिलेगी।

Banda News: बांदा। सदर विधानसभा क्षेत्र में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रयासों से वित्तीय वर्ष 2026-27 में मुख्यमंत्री ग्राम योजना में 5 ग्रामीण मार्गों के नवनिर्माण पुर्ननिर्माण एवं मिसिंग लिंक निर्माण के लिए कुल 9.87 करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। सदर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ ने बताया कि स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष 326.81 लाख रुपये (लगभग 3.27 करोड़ रुपये) अवमुक्त भी कर दिए गए हैं। इन कार्यों की कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग, निर्माण खण्ड-1, बांदा है। इसमें अनथुवा-तिन्दुही संपर्क मार्ग, बहुनगी संपर्क मार्ग, मन्तोरिया तालाब-पिण्डखर संपर्क मार्ग, सरस्वाह-अजीपुर संपर्क मार्ग तथा नगनेधी-तिन्दुही संपर्क मार्ग शामिल हैं।
इन सड़कों के निर्माण से दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने, विद्यार्थियों के आवागमन तथा ग्रामीणों को स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में विशेष सुविधा होगी।


