लेनदेन करते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल
Banda News - बांदा में आरपीएफ इंस्पेक्टर का लेनदेन करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि वीडियो में सफाईकर्मी चाय लेने गया था और पैसे वापस कर रहा था। हालांकि, इंस्पेक्टर की छवि पर सवाल उठ रहे हैं। मामला पिछले कुछ दिनों में गलत प्रचार सामग्री के कारण चर्चा में है।

बांदा। संवाददाता लेनदेन करते हुए करते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। उधर, आरपीएफ प्रभारी का दावा है कि वायरल वीडियो में उनके यहां काम करने वाला सफाईकर्मी है जो चाय लेने गया था वापस उन्हें रुपये लौटा रहा था।वायरल हो रहे 58 सेकेंड के वीडियो में ट्रेनों के अनाउंसमेटं की आवाज सुनाई दे रही है। वीडियो में एक पेड़ के पास आरपीएफ इंस्पेक्टर लेनदेन कर रहे हैं। हालांकि वीडियो में पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि युवक कितने रुपये दे रहा है।
इसके बाद आरपीएफ इंस्पेक्टर उठकर वहां से चले जाते हैं। आरपीएफ प्रभारी सुरूचि द्विवेदी ने बताया कि वीडियो में आरपीएफ इंस्पेक्टर संतोष कुमार और रेल इंजन की सफाई करने वाला लड़का है। संतोष ने उस लड़के से दवा और चाय वगैरहा मंगाया था, सामान लाने के बाद बचे हुए पैसे वापस कर रहा है। बताया कि बीते दिनों कुछ पहले उनके परिसर में गलत तरीके से प्रचार सामग्री लगाई थी। बाद में लगाने वालों को कार्यालय में बैठाया गया था। वही लोग भ्रामक वीडियो वायरल कर रहे हैं। रिश्वत लेने और मांगने जैसा कुछ भी नहीं है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


