Hindi NewsUttar-pradesh NewsBanda NewsRobbery in Mahendu Village Thieves Steal Valuables Worth 10 Lakhs
कुंडा काटकर व ताला तोड़कर 10 लाख के जेवरात किए पार

कुंडा काटकर व ताला तोड़कर 10 लाख के जेवरात किए पार

संक्षेप:

Banda News - फोटो 01- महेदू गांव में घटना की जानकारी देती महिला। कुंडा काटकर व ताला तोड़कर 10 लाख के जेवरात किए पार कुंडा काटकर व ताला तोड़कर 10 लाख के जेवरात

Feb 02, 2026 11:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share Share
Follow Us on

पैलानी। चिल्ला थाना क्षेत्र के महेदू गांव में रविवार रात चोरों ने ताला तोड़कर व कुंडा काटकर करीब दस लाख रुपये का माल पार कर दिया। रमेश साहू पुत्र केदार साहू निवासी महेदू ने चिल्ला थाना पुलिस को बताया कि वह खेत पर सिंचाई करने गया था और खेत पर ही रामायण अखंड पाठ का आयोजन किया था। बताया कि उसके गांव में दो मकान है जो आमने-सामने 20 मीटर की दूरी पर बने हुए हैं। मेरा परिवार दूसरे मकान पर सोया हुआ था। जिसमें मेरी पत्नी बहू व नातिन सोई हुई थी दूसरे घर घर मैं सोता था जिसमें सामान रखा था लेकिन वह खेत चला गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और दूसरे गेट की कुंडी तोड़ी जिसके अंदर तीन बक्से रखे हुए थे। दो बक्सों के कपड़े का समान रखा हुआ था। जिसमें कुछ नहीं पाया वही तीसरे बक्से का ताला तोड़कर पायल, कमर की करधनी, मंगलसूत्र, माला झुमकी रखे थे। बताया कि मेरे घर की 10 लाख की चोरी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चिल्ला थाना प्रभारी अनूप ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फोटो 01- महेदू गांव में घटना की जानकारी देती महिला। फोटो 02 - कुंडा काटकर अलग किया ताला। --------------- -चिल्ला थाना क्षेत्र के महेदू गांव की घटना, जांच में जुटी पुलिस