Banda News: बिना डिवाइडर रॉन्ग साइड में दौड़ते वाहन
Banda News: अतर्रा में राष्ट्रीय राजमार्गों पर डिवाइडर की कमी के कारण लगातार वाहन दुर्घटनाएं हो रही हैं। जिले के दूसरे बड़े शहर में गांधी चौक और थाने के समीप बस स्टॉप पर जाम में वृद्धि हो रही है। यह स्थिति सड़क सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बन गई है।

Banda News: अतर्रा। आबादी के लिहाज से बांदा जिला मुख्यालय के बाद अतर्रा दूसरे नंबर पर है। राष्ट्रीय राजमार्ग झांसी-प्रयागराज, बबेरू-फतेहपुर व मध्य प्रदेश के पन्ना छतरपुर को जोड़ने वाले अलग-अलग दो राजमार्ग हैं। इसके बावजूद यहां राजमार्गों तथा राष्ट्रीय राजमार्ग में दूर-दूर तक डिवाइडर नहीं हैं। यहां न तो रंlग साइड समझ में आता और न ही राइट। गांधी चौक एवं थाने के अस्थाई समीप बस स्टॉप में जाम लगता है। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गडरा नाला और कच्ची सड़क के बीच तथा शांति धाम स्कूल के समीप आए दिन वाहन दुर्घटनाएं होती हैं। इसके बावजूद भी आज तक डिवाइड का निर्माण नहीं हुआ।
इससे अक्सर छोटे-बड़े वाहन रॉन्ग साइड में भागते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


