जिले के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का कायाकल्प
बांदा में तीन किलों और प्राचीन मंदिरों का जीर्णोद्धार कार्य चल रहा है। 13 परियोजनाओं का कार्य पूरा हो चुका है, जिनमें प्रमुख हैं बाम्बेश्वर मंदिर, दुन्गरी हनुमान मंदिर, और कालिन्जर किले के समीप पर्यटन सुविधा केन्द्र। इसके अलावा, रनगढ़ किले पर रिवरफन्ट और नवाबटैंक में म्यूजिकल फाउन्टेन का विकास कार्य प्रगति पर है।

बांदा। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक तीन किलों और प्राचीन मंदिरों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है, वहीं अब तक 13 परियोजनाओं का कार्य पूरा हो चुका है। उनमें पोण्डरा स्थित पहाडिया दाई, तपोवन वाटिका है। वहीं बाम्बेश्वर मंदिर, दुन्गरी का हनुमान मंदिर, नरैनी के ग्राम जरर के पहाड़ में भगवान शिव जी के गुफा, श्री डाबर देवता मंदिर, अरोडीदाई मंदिर, भूरागढ़ रिवरफन्ट व पार्किंग एवं यात्री सुविधा, सिमौनी स्थिति मौनी बाबाधाम, कारूबाबा भगवान मदिर, कालिन्जर किले के समीप पर्यटन सुविधा केन्द्र इत्यादि का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। रनगढ़ किले पर रिवरफन्ट, उदईपुरवा में इकोव्यू प्वाइट व इकोपार्क, नवाबटैंक में म्यूजिकल फाउन्टेन, यमुनानदी में घाट निर्माण तथा सिद्धबाबा आश्रम मंदिर का विकास कार्य प्रगति पर है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


