ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बांदापूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी को किया याद

पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी को किया याद

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी के पुण्य तिथि मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके...

पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी को किया याद
हिन्दुस्तान टीम,बांदाMon, 21 May 2018 10:23 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी के पुण्य तिथि मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलकर संगठन को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया। इधर राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में भी पुण्य तिथि मनाई गई।

जिला कार्यालय में जिलाध्यक्षअखिलेश शुक्ला ने कहा कि युवा प्रधानमंत्री के रूप में 21वीसदी के भारत का निर्माण राजीव गांधी ने किया। कहा कि विज्ञान टेक्नालाजी, अंतरिक्ष, रक्षा, विशेषकर दूरसंचार क्राति गांव-गांव टेलीविजन पहुंचाया। शहर अध्यक्ष राजबहादुर गुप्ता ने कहा कि राजीव गांधी की सार्वभौम नीति थी। इस मौके पर राजकुमार गर्ग, जहागीर खान, धीरेंद्र प्रताप सिंह, संतोष द्विवेदी, अशोक सिंह, शिवबली, पप्पू, सुखदेव आदि शामिल रहे।

कांग्रेस के अलीगंज स्थित कैंप कार्यालय में राजीव गांधी की पुण्य तिथि मनाई गई।अध्यक्षता महिला जिलाध्यक्ष सीमा खान ने की। मुख्य अतिथि रहे प्रदेश सचिव राजेश दीक्षित ने कहा कि एशिया के सबसे बड़ी ग्लास फैक्ट्री बरगढ़ में आधार शिला रखी जो बुंदेलखंड के लोगों को रोजगार दे सकती थी। राजीव गांधी ने संचार क्रांति की आधार शिला रखी। इस मौके राजेश गुप्ता पप्पू, कालीचरन निगम, सुनील चौरसिया, साकेत मिश्रा, गीता रानी आदि शामिल रहे।

राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में पूर्व पीएम राजीव गांधीकी पुण्य तिथि मनाई गई। प्राचार्य डा. रामभरत सिंह तोमर ने कहा कि राजीव गांधी अत्यंत दूरदर्शी सोच के थे। उन्होंने कंप्यूटर सूचना प्रोद्योगिकी की जो आधार शिला रखी उसके आज परिणाम दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान कालेज के छात्र-छात्राओं जिन्होंने विभिन्न कक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त कर उन्हें सम्मानित कर उत्साहवर्द्धन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी डा. विष्णु स्वरूप गुप्ता, डा. विवेक पांडेय आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें