Banda News: जीपीएफ अनियमितता में महोबा के दो कर्मचारियों ने जमा किए एक-एक लाख
Banda News: बांदा। चित्रकूट धाम मंडल क्षेत्र के महोबा व बांदा में स्वास्थ्य विभाग के जीपीएफ जीपीएफ अनियमितता में महोबा के दो कर्मचारियों ने जमा किए एक-एक लाख

Banda News: बांदा। चित्रकूट धाम मंडल क्षेत्र के महोबा व बांदा में स्वास्थ्य विभाग के जीपीएफ खातों में करीब 1.78 करोड़ जीपीएफ हेराफेरी के मामले में रिकवरी शुरू हो गई है। महोबा जिला महिला अस्पताल के वरिष्ठ सहायक संतोष कुमार वर्मा और चालक अंबिका शर्मा ने एक-एक लाख रुपये जमा कर दिए हैं। वहीं बांदा के तिंदवारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात आप्टोमेट्रिस्ट देवेंद्र कुमार ने एक सप्ताह का समय मांगा था, लेकिन अभी तक धनराशि जमा नहीं की है। जिससे कार्रवाई की तलवार लटक रही है। वहीं इस मामले में जिलाधिकारी अमित आसेरी ने एडीएम एफआर की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की थी। जिसकी रिपोर्ट आनी शेष है। शुरुआती जांच में बांदा में करीब 93 लाख और महोबा में करीब 85 लाख रुपये की गड़बड़ी सामने आई है।
क्या था पूरा मामला
चित्रकूटधाम मंडल के अपर स्वास्थ्य निदेशक डा. अभय सिंह ने बताया कि महोबा के वरिष्ठ सहायक संतोष कुमार वर्मा और चालक अंबिका शर्मा ने एक-एक लाख रुपये जमा कर दिए हैं। दोनों कर्मचारियों से शेष धनराशि भी जमा कराई जाएगी। तिंदवारी सीएचसी के आप्टोमेट्रिस्ट देवेंद्र कुमार ने धनराशि जमा करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा था, लेकिन अब तक धनराशि जमा नहीं की है। बताया कि इसको लेकर बांदा के सीएमओ डा. विजेंद्र सिंह को पत्राचार किया गया है। जल्द ही धनराशि की रिकवरी की जाएगी।
आडिट टीम की जांच
--------------------
- चित्रकूट धाम मंडल के बांदा और महोबा सितंबर माह प्रयागराज से आई आडिट टीम ने जांच की थी। जिसमें टीम ने बांदा और महोबा के स्वास्थ्य विभाग के जीपीएफ खातों और अभिलेखों का मिलान किया तो निर्धारित राशि से अधिक भुगतान समेत कई अनियमितताएं मिली थीं। शुरुआती जांच में बांदा में करीब 93 लाख और महोबा में करीब 85 लाख रुपये की गड़बड़ी सामने आई। इस तरह दोनों जिलों में कुल अनियमितता करीब 1.78 करोड़ रुपये बताई गई थी। जिसको लेकर प्रयागराज की तीन सदस्यीय आडिट टीम ने कई दिनों तक बांदा और महोबा में डेरा जमाए रखा था। जिसमें पासबुक, सेवा पुस्तिका, जीपीएफ ऋण और भुगतान से जुड़े अभिलेखों की जांच की थी।

