Banda News: रक्षाबंधन पर बहनों ने बांधी प्रेम और विश्वास की डोर

हिन्दुस्तान, बांदा
Follow us on Google News
share

Banda News: अतर्रा में भाई बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। बहनें नए परिधान पहनकर भाइयों के पास पहुंचीं, टीका, आरती के बाद राखी बांधी। भाइयों ने आशीर्वाद लिया और उपहार दिए। घर-घर पकवान बनाए गए, जलेबी की धूम रही, हालाँकि महंगाई के कारण सीमित मात्रा में।

Banda News: रक्षाबंधन पर बहनों ने बांधी प्रेम और विश्वास की डोर

Banda News: अतर्रा। भाई बहन के पवित्र प्रेम व स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार को नगर से लेकर गांव गांव तक हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति रिवाज के साथ मनाया गया। पर्व के अवसर पर सुबह से ही बहुत उत्साह का माहौल रहा। भाई के कलाई में रक्षा सूत्र बांधने को लेकर उत्साह देखते ही बन रहा था। बहनें नए परिधानों में सज धज कर भाई के पास पहुंचीं। पहले रोली और अक्षत का माथे पर टीका किया। इसके बाद आरती उतार कर भाई की कलाई में राखी बांधी और मिठाई खिलाया। भाई के सुख समृद्धि और उज्जवल भविष्य की कामना की।

भाइयों ने भी पैर छूकर आशीर्वाद लिया और अपनी प्यारी बहनों को उपहार भेंट करते हुए जीवन भर उसकी रक्षा और सुख दुख में साथ खड़े रहने का संकल्प लिया l पैलानी क्षेत्र में भी रक्षाबंधन पर्व पर उत्साह का माहौल देखने को मिला। घर-घर पकवान बनाए गए। जलेबी की भी धूम रही। जलेबी व मिठाई किसी ने घर में बनाया तो किसी ने बाजार मंगाई। हालांकि चीनी महंगी होने से सब कुछ सीमित ही रहा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबांदाBanda News: रक्षाबंधन पर बहनों ने बांधी प्रेम और विश्वास की डोर