तीन वर्षीय बच्चे को परिजनों को सौंपा
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बांदाबांदा की कोतवाली देहात पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 30 मिनट में गुम हुए तीन वर्षीय बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चे को संदिग्ध अवस्था में ग्राम महोखर में पाया गया था। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत जांच की और बच्चे को सुरक्षित पाया, जिससे परिजन काफी खुश हुए।

बांदा। कोतवाली देहात की पुलिस टीम ने ➡️ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम हुए तीन वर्षीय बच्चे को आधे घंटे के भीतर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। ग्राम महोखर तिंदवारी रोड में तीन वर्षीय एक बच्चा संदिग्ध अवस्था में मिला, जिसे एक व्यक्ति चौकी महोखर लेकर पहुंचा। चौकी प्रभारी दुर्विजय सिंह ने टीम गठित करते हुए सक्रियता के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की। आधे घंटे के भीतर बच्चे के माता-पिता का पता लगाकर बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने बच्चे के वापस पाकर पुलिस टीम की सराहना की।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


