टोल कर्मियों ने पीएफ रुकने व 12 घंटे ड्यूटी पर जताया विरोध

हिन्दुस्तान, बांदा
Follow us on Google News
share

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा पर कर्मचारियों ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मैनेजर को दस माह से रुके PF और 12 घंटे की जगह आठ घंटे ड्यूटी की मांग की। सैकड़ों कर्मचारियों ने इस विरोध में शामिल होकर प्रतिवाद दिया।

टोल कर्मियों ने पीएफ रुकने व 12 घंटे ड्यूटी पर जताया विरोध

बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। कंपनी मैनेजर को ज्ञापन भेजकर दस माह से रुके पीएफ की मांग की और 12 घंटे की जगह आठ घंटे ड्यूटी निर्धारित करने की मांग की। एसआई विष्णु प्रताप सिंह, सुल्तान सिंह, डीआई राघवेंद्र, कुंवर प्रताप सिंह समेत करीब आधा सैकड़ा कर्मचारियों ने कहा कि श्रीसाईं दातार सिक्योरिटी सर्विस टोल प्लाजा किलोमीट 24 बिसंडा में उनकी तैनाती है। वह पूरी ईमानदारी व मेहनत से ड्यूटी निभाते हैं। उन्हें दस माह से पीएफ नहीं दिया गया। साथ ही आठ की जगह 12 घंटे ड्यूटी ली जा रही है, जिससे उन्हें दिक्कतें हो रही हैं।

तत्काल पीएफ दिलाने व आठ घंटे की ड्यूटी कराए जाने की मांग की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।