ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बांदाउप्र स्थापना दिवस में प्रगतिशील किसानों को मिली सौगात

उप्र स्थापना दिवस में प्रगतिशील किसानों को मिली सौगात

बांदा, वरिष्ठ संवाददाता उप्र स्थापना दिवस के अवसर पर पं. जवाहर लाल नेहरू डिग्री...

उप्र स्थापना दिवस में प्रगतिशील किसानों को मिली सौगात
हिन्दुस्तान टीम,बांदाSun, 24 Jan 2021 10:01 PM
ऐप पर पढ़ें

बांदा, वरिष्ठ संवाददाता

उप्र स्थापना दिवस के अवसर पर पं. जवाहर लाल नेहरू डिग्री कॉलेज में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगी। शुभारम्भ विधायक तिन्दवारी ब्रजेश प्रजापति और डीएम आनंद कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। इसके पश्चात प्रदर्शनी का अवलोकन किया। खेत-तालाब योजना के अन्तर्गत जिले के प्रगतिशील 5 किसानों को एक लाख चौदह हजार दो सौ रुपए प्रति तालाब अनुदान धनराशि का वितरण किया।

कृषि उत्पादन के अन्तर्गत दो प्रगतिशील किसानों को इफ्को नैनो नाइट्रोजन का पुरस्कार प्रदान किया गया। जिला पंचायती राज विभाग ने स्वेच्छा ग्रही सम्मान यशपाल ग्राम बहिंगा तिन्दवारी, दिलीप कुमार मुंगुस, ललित कुमार बिसण्डी बडोखर खुर्द, श्रीमती प्रीती साहू रेउना बडोखर खुर्द तथा राजमिस्त्री सम्मान कमलेश ग्राम मवई बुजुर्ग बडोखर खुर्द, नत्थूराम ग्राम तिन्दवारी, भैरम ग्राम मवई बुजुर्ग बडोखर खुर्द, राकेश कुमार ग्राम डिंघवट तिन्दवारी को प्रदान किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें