पांच दिन चलेगा प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न
बांदा। संवाददाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के के जन्मदिन पर भाजपा 17 सितंबर से 21...

बांदा। संवाददाता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के के जन्मदिन पर भाजपा 17 सितंबर से 21 सितंबर तक विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। अभियान का जिला संयोजक जिला महामंत्री संजय सिंह को बनाया गया है।
मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने बताया कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री के 71 में जन्मदिवस पर पंडित दीनदयाल धाम पीली कोठी बांदा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। वृद्धाश्रम में फल वितरण किया जाएगा। खाईपार मलिन बस्ती में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। एक गेस्ट हाउस में युवा मोर्चा द्वारा मोदी मेले का शुभारंभ किया जाएगा। पार्टी कार्यालय कनवारा बाईपास में कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया जाएगा। दूसरे दिन महिला मोर्चा द्वारा महिला कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया जाएगा। तीसरे दिन अस्पताल में युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर और जिला प्रभारी मंत्री रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगे। तीसरे दिन ब्लाक कमासिन में 71 किसानों और पार्टी कार्यालय में 71 जवानों को सम्मान किया जाएगा। चाथे दिन विधायक सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। पांचवें दिन पार्टी के 22 प्रकोष्ठों की गोष्ठी आयोजित की जाएगी।
