Hindi NewsUttar-pradesh NewsBanda NewsPreparation for Panchayat Elections 53 Lakh Ballots Arrive in Banda
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जनपद पहुंचे 53 लाख मतपत्र

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जनपद पहुंचे 53 लाख मतपत्र

संक्षेप:

Banda News - बांदा। संवाददाता त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव संपन्न

Sat, 22 Nov 2025 10:01 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share Share
Follow Us on

बांदा। संवाददाता त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव संपन्न कराने के लिए जनपद में शनिवार को दिल्ली से दो डीसीएम में कुल 53 लाख मतपत्र प्राप्त हो गए हैं। उन्हें विकास भवन के डबल लाक में सुरक्षित रखा गया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से जिले को मतपत्र उपलब्ध करा दिया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय ने इन्हें सुरक्षित रख लिया है। जिले की 469 ग्राम पंचायतों में 2026 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने हैं। चुनाव में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्यों का निर्वाचन होना है।अप्रैल

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

2026 में ग्राम प्रधान, जिला पंचायत के प्रतिनिधियों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। निर्वाचन कार्यालय के वरिष्ठ सहायक योगेश्वर सिंह ने बताया कि 4, 6, 9,12, 18,27,36 और 45 चिन्ह वाले मतपत्र प्राप्त हुए हैं। तैनात रहेगा पुलिस बल मतपत्रों को रखने के लिए बनाए गए स्टोरेज हाल में 24 घंटे पुलिसबल की तैनाती रहेगी। सुरक्षा मानकों के अनुरूप अग्निशमन विभाग द्वारा फायर सेफ्टी की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसके अलावा, रिकार्ड रूम के बाहर प्रवेश नियंत्रण प्रणाली भी लागू की जाएगी, ताकि केवल अधिकृत अधिकारी ही अंदर प्रवेश कर सकें। पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही जिले में प्रशिक्षण, सामग्री वितरण और बूथवार तैयारी भी शुरू कर दी जाएगी। मतपत्रों की सुरक्षित उपलब्धता से चुनावी प्रक्रिया को गति मिलेगी और आयोग के निर्देशानुसार सभी चरणों में पारदर्शिता मतदाता सूची के सत्यापन का कार्य भी हो चुका है।