विद्युत की कटौती से ग्रामीण परेशान

Mar 02, 2026 09:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share Share
Follow Us on

Banda News - पैलानी के कालेश्वर विद्युत उपकेंद्र से होली के त्योहार के दौरान लगातार विद्युत कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। किसान खेतों में पानी लगाने में कठिनाई का सामना कर रहे हैं, जबकि आम उपभोक्ता भी चार-चार घंटे की कटौती से परेशान हैं। विद्युत विभाग के कर्मचारियों के अनुसार, लाइनमैन की अनुपस्थिति से समस्या बढ़ रही है।

विद्युत की कटौती से ग्रामीण परेशान

पैलानी संवाददाता। तहसील के कालेश्वर विद्युत उपकेंद्र से आए दिन विद्युत की कटौती से ग्रामीण परेशान है। ग्रामीणों का कहना है की होली के त्योहार शुरू होते ही लाइट की कटौती जारी है। इससे एक और खेतों में पानी लगा रहे किसान परेशान हैं। दूसरी और रात-रात भर और दिन में कई बार की जा रही चार-चार घंटे की विद्युत कटौती से आम उपभोक्ता परेशान है। विद्युत विभाग के कर्मचारियों से बातचीत किए जाने पर उनका कहना है की विद्युत विभाग के लाइनमैन शाम पांच बजे से ही ऑनलाइन हाजिरी देकर चले जाते हैं। इससे लाइन ठीक करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

जेई रविशंकर गुप्ता ने बताया कि बीते दिनों एचटी लाइन का तार पुलिस चौकी के पीछे टूट कर गिर गया था। इसको ठीक करने में काफी समय लगा। उनका कहना है की रोस्टिंग के दौरान विद्युत सप्लाई बंद हो जाती है फिर भी पावर हाउस से विद्युत की सप्लाई बराबर जारी रहती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।