Hindi NewsUttar-pradesh NewsBanda NewsPolitical Tensions Rise Over Rifle Club Ground Preservation in Banda
गांधीवादी तरीके से धरना से देंगे पूर्व कैबिनेट मंत्री, जुटेंगे कांग्रेसी

गांधीवादी तरीके से धरना से देंगे पूर्व कैबिनेट मंत्री, जुटेंगे कांग्रेसी

संक्षेप:

Banda News - बांदा में राइफल क्लब मैदान को बचाने के लिए कांग्रेस, सपा, भाजपा समेत अन्य दलों के बीच सियासत तेज हो गई है। पूर्व मंत्री नसीमउद्दीन सिद्दीकी 17 जनवरी से गांधीवादी तरीके से धरना और आमरण अनशन का एलान कर चुके हैं। बीडीए 21 जनवरी को नीलामी की तैयारी कर रहा है, जबकि विरोध जारी है।

Jan 12, 2026 09:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share Share
Follow Us on

बांदा। राइफल क्लब मैदान बचाने को लेकर सियासत का पारा हाई है। इसे बचाने को लेकर, कांग्रेस, सपा, भाजपा समेत अन्य दल इस मामले में कूद गए हैं लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है। उधर कोई स्पष्ट आदेश न आने पर बीडीए 21 जनवरी को नीलामी की तैयारी में जुटा है। वहीं, पूर्व कैबिनेट मंत्री व कांग्रेसी नेता नसीमउद्दीन सिद्दीकी ने 17 जनवरी से गांधी वादी तरीके से राइफल क्लब मैदान में इसे बचाने के लिए धरना प्रदर्शन व आमरण अनशन का एलान कर दिया है। इसको लेकर उन्होंने जिला मजिस्ट्रेट व एसपी से अनुमति मांगी है। इस धरने में बड़ी संख्या में कांग्रेसी जुटेंगे।

शहर के अलीगंज निवासी पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमउद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि 16 जनवरी तक बीडीए के द्वारा नीलामी के स्थगन का इंतजार कर रहे हैं। 17 जनवरी से वह गांधीवादी तरीके से धरना देंगे। उन्होंने इसको लेकर डीएम व एसपी से अनुमति मांगी है। बताया कि इसी मैदान से खेलकर राष्ट्रीय स्तर पर वालीबाल खेलकर खिलाड़ी बने। यह हमारे शहर की धरोहर है इसे खेल प्रेमी किसी भी कीमत में नीलाम नहीं होने देंगे। इस मैदान में मेजर ध्यान चंद्र से लेकर सुरेश रैना समेत यहां आकर खेल चुके हैं। अब तक इस मामले में कब क्या हुआ ● 22 सितंबर 2025 को जिला कांग्रेस कमेटी ने विरोध स्वरूप जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। ● 20 नवंबर को नसीमउद्दीन सिद्दीकी ने अलीगंज स्थित आवास पर प्रेसवार्ता कर नीलामी प्रक्रिया का विरोध जताया। ● तीन जनवरी को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मिलकर नीलामी रोकने और खेल मैदान सुरक्षित रखने का अनुरोध किया। ● 24 दिसंबर 2025 को बबेरू से सपा विधायक विशंभर सिंह यादव ने नियम-51 के तहत विधानसभा में इसे बचाने के लिए मामला उठाया। ● पांच जनवरी 2026 को कांग्रेस ने नीलामी रोकने के लिए धरना दिया। ● छह जनवरी को समाजवादी पार्टी ने अशोक लाट में धरना देकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ● छह जनवरी को भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मुख्यमंत्री से मिलकर नीलामी रोकने का अनुरोध किया

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;