Hindi NewsUttar-pradesh NewsBanda NewsPolice Uncover August Burglary in Banda Six Lakh Rupees Worth of Jewelry Recovered
चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 6.50  लाख के जेवरात बरामद

चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 6.50 लाख के जेवरात बरामद

संक्षेप:

Banda News - बांदा। संवाददाता पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव में अगस्त माह में हुई चोरी

Dec 13, 2025 04:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share Share
Follow Us on

बांदा। संवाददाता पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव में अगस्त माह में हुई चोरी का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। मुख्य आरोपी को अलोना नहर के पास से गिरफ्तार किया। उसकी शिनाख्त पर साढ़े छह लाख रुपये कीमत के सोने के जेवरात बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ बांदा व हमीरपुर में कई संगीन मामले दर्ज हैं। पैलानी थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि ग्राम पिपरहरी गांव निवासी ज्वाला प्रसाद के घर 28 अगस्त को रात में चोर दाखिल हुए थे। करीब साढ़े छह लाख रुपये के जेवर व नकदी लेकर फरार हो गए थे। सुबह जानकारी हुई तो ज्वाला प्रसाद ने थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस टीम का गठन करते हुए चोरों की तलाश की जा रही थी। शनिवार को मुखबिर ने सूचना दी कि एक संदिग्ध व्यक्ति अलोना नहर पुलिया के पास घूम रहा है। थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए हमीरपुर जनपद के महेरा गांव (बिंवार) निवासी हेमंत पुत्र सुभाषचन्द्र ने पूछताछ में बताया कि अपने अन्य कई साथियों के साथ उसने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपी की शिनाख्त पर उसके कब्जे से चोरी किए गए सोने के आभूषण पुलिस ने बरामद किए। इन जेवरों की कीमती करीब साढ़े छह लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अंतर्जनपदीय आरोपी हेमंत के खिलाफ हमीरपुर व बांदा में चोरी, आर्म्स एक्ट सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं। उसके साथियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।