
गोखिया में 18 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार
संक्षेप: Banda News - बांदा। संवाददाता अतर्रा थाने के गोखिया गांव में गांजा की अवैध खेती की
बांदा। संवाददाता अतर्रा थाने के गोखिया गांव में गांजा की अवैध खेती की जानकारी पर पुलिस ने दबिश दी। मौके से 17 किलो हरा गांजा और एक किलो सूखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अतर्रा थाने के प्रभारी निरीक्षक ऋषि देव सिंह ने बताया कि ग्राम गोखिया में दो व्यक्ति अपने-अपने घर के अंदर बाड़े में अवैध गांजे की खेती कर रहे थे। हरे गांजे को सुखाकर बिक्री की जाती है। सूचना पर तत्काल दो अलग-अलग पुलिस टीमों ने रविवार को गोखिया में दबिश दी। लखन लाल पुत्र जयराम व संतोष उर्फ बादे पुत्र सीताशरण के घर पर छापेमारी की।

दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के घरों से कुल 17 किलो 10 ग्राम हरा गांजा तथा 1100 ग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ। लखन लाल के घर से 10 किलो 740 ग्राम हरा गांजा व 570 ग्राम सूखा गांजा तथा संतोष के घर से छह किलो 70 ग्राम हरा गांजा व 530 ग्राम अवैध सूखा गांजा शामिल है। पुलिस ने गांजा अपने कब्जे में लेकर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस टीम में एसआई प्रेमपाल सिंह व मणिशंकर सहित सिपाही जंगबहादुर, पंकज द्विवेदी, अर्जुन वर्मा, प्रशांत यादव शामिल रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




