सिपाही के बचाव में आई पत्नी, कहा केस दर्ज कराने वाली ने महिला ब्लैकमेल कर चार साल में लिए सात लाख

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share

Banda News - बांदा में एक पुलिस अधिकारी पर एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप लगा है। आरोपी की पत्नी ने एसपी से शिकायत की है कि महिला ने उनके पति से पैसे लेकर उन्हें ब्लैकमेल किया। महिला ने 2021 से 2026 तक शारीरिक और मानसिक शोषण का आरोप लगाया है। जांच जारी है।

सिपाही के बचाव में आई पत्नी, कहा केस दर्ज कराने वाली ने महिला ब्लैकमेल कर चार साल में लिए सात लाख

बांदा, संवाददाता । कालिंजर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर शोषण करने के मामले में मंगलवार को मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी सिपाही पवन कनौजिया की पत्नी ने पीड़ित महिला के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को सिपाही की पत्नी दीक्षा कनौजिया ने एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, केस दर्ज कराने वाली पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि 2021 से 2026 तक शारीरिक व मानसिक शोषण किया। सिपाही ने 2021 में कालिंजर थाने में तैनाती के दौरान महिला की दुकान पर आना शुरू किया और शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए।

इस दौरान उसने महिला से गाड़ी खरीदने के लिए दो लाख रुपये नगद और एक लाख 50 हजार रुपये के जेवर ले लिए। हमीरपुर स्थानांतरण के बाद भी दिसंबर 2024 से जून 2026 तक उसने महिला को बांदा में अपने साथ सात माह रखा और शोषण किया। लेकिन शादी से टालमटोल करता रहा। 20 मार्च 2026 को सिपाही ने महिला को धमकाया कि वह पहले से शादीशुदा है, उसे केवल समय बिताने के लिए रखा था। वहीं सिपाही की पत्नी दीक्षा कनौजिया पत्नी पवन कनौजिया निवासी बंगुवान कलों ललितपुर हाल मुकाम पुलिस लाइन हमीरपुर ने एसपी को बताया पूर्व में पति थाना कलिंजर में तैनात थे, तभी आरोप लगाने वाली महिला अपने पति के खिलाफ शिकायती पत्र लेकर थाने आई थी। कहा कि पति मारता पीटता है। फोन कर पैसे की मदद मांगी, जिससे पवन ने गरीब समझ कर पैसों से मदद कर दी। बाद में जब पवन ने पैसे वापस मांगे तो धमकी देने लगी की मेरे पास तुम्हारी बहुत सी तस्वीरें हैं मैं तुम्हें रेप के केस में फंसा दूंगी। इससे उसके पति ने डर के मारे पैसे दे दिए। 4 वर्ष से ब्लैक मेल कर सात लाख ले चुकी है और 15 लाख फिर मांग रही थी। रुपये न देने पर फर्जी केस करा दिया है। एसपी पलाश बंसल का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।