बिना कोई आदेश दबंग ने बुल्डोजर से गिरवाया मकान

Apr 05, 2026 09:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share

Banda News - बांदा। संवाददाता शहर के गायत्री नगर मोहल्ले में एक दबंग ने पुलिस को साथ

बिना कोई आदेश दबंग ने बुल्डोजर से गिरवाया मकान

बांदा। संवाददाता शहर के गायत्री नगर मोहल्ले में एक दबंग ने पुलिस को साथ लेकर रियाहशी मकान बुल्डोजर से गिरवा दिया। जबकि किसी तरह का कोर्ट आदेश भी नहीं दिखाया। पीड़ित ने डीएम से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।गायत्री नगर मोहल्ला निवासी राजेश गुप्ता ने बताया कि वह 26 वर्ष से अपने की ओर से खरीदे गए मकान में रह रहा है। छह मार्च को शाम मोहल्ले का राजेश गुप्ता आठ पुलिस कर्मियों के साथ घर आया और खाली करने का दबाव बनाया। विरोध करने के बावजूद उसने ताला लगा दिया। कहा कि कोर्ट का आदेश है। जबकि इस आदेश को दिखाया नहीं।

पीड़ित ने कहा कि मकान कहीं किसी कोर्ट में कोई वाद नहीं चल रहा है। उसे न आज तक किसी न्यायालय से नोटिस मिली। दूसरे दिन पुलिस के साथ बुल्डोजर लेकर आया और पूरा मकान गिरा दिया। पत्नी व बच्चे गिड़िगड़ाते रहे, पर एक नहीं सुनी। कहा कि उनके समझ में नहीं आया कि 24 घंटे में कोर्ट का आदेश भी आ गया और मकान भी ढह गया। पीड़ित ने पुलिस व कुछ राजस्व कर्मियों की मिलीभगत बताया। कहा कि इस कुचक्र में उसका छोटा भाई संतोष भी शामिल है। मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।