युवतियों को खोजने के लिए पुलिस की दो टीमें गठित

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share

Banda News - युवतियों को खोजने के लिए पुलिस की दो टीमें गठितयुवतियों को खोजने के लिए पुलिस की दो टीमें गठित

युवतियों को खोजने के लिए पुलिस की दो टीमें गठित

बबेरू, संवाददाता। मरका थाना के चरका गांव से लापता हुई दो बालिग सहेलियों की तलाश के लिए पुलिस ने दो टीमें गठित की हैं। साथ ही 24 घंटे के अंदर करीब 70 मोबाइल फोन सर्विलांस में लगाकर उनका लोकेशन ट्रैस कया गया, पर अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। हालांकि पुलिस दोनों युवतियों को जल्द खोज निकालने का दावा कर रही है। मरका थाना क्षेत्र के चरका गांव की दो सहेली युवतियां अपने छोटे भाई के साथ शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे गांव से कार मे बैठकर बबेरू आई थीं। दोनों कस्बा में मरका रोड के पास उतर गईं और बाजार चली गईं।

छोटे भाई को कार में बैठाकर ड्राइवर के साथ भेज दिया था। कहा था कि ज़ब वापस आना तो यहीं से उन्हें बैठा लेना। जब भाई कार लेकर वापस पहुंचा और करीब एक घंटे प्रतीक्षा की। इसके बाद दोनों युवती नहं आई तो गांव पहुंचकर घर वालों को जानकारी दी। खोजबीन के बाद पुलिस को सूचना दी। मरका थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई। मरका थाना प्रभारी मिथलेश कुमार सिंह ने बताया कि युवतियों की खोजबीन की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। 70 मोबाइल फोन सर्विलांश में लगाए गए हैं और दोनों युवतियों का लोकेशन खोजा जा रहा है। पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उन्हें खोज लिया जाएगा।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।