अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ शातिर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, बांदा
Follow us on Google News
share

बांदा के थाना गिरवां पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ राज उर्फ राहुल को गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान उसे ग्राम स्योढ़ा से पकड़ा गया। उसके पास से एक अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर उसे न्यायालय भेजा गया है।

अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ शातिर गिरफ्तार

बांदा। थाना गिरवां पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ घूम रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से अवैध पिस्टल बरामद की है। मां विन्ध्यवासिनी धाम चौकी प्रभारी गौरव कुमार मिश्रा ने बताया कि चेकिंग के दौरान ग्राम स्योढ़ा से एक आरोपी राज उर्फ राहुल पुत्र रामसिंह निवासी खानपुर थाना गिरवां को अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है । रिपोर्ट दर्ज कर उसे न्यायालय भेजा गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।