Banda News: धोखाधड़ी में बरेली के दो वांछित गिरफ्तार
Banda News: बिसंडा थाने की पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में बरेली के दो वांछितों को गिरफ्तार किया है। एक साल पहले धान खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होने पर उन्हें बरेली से गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश किया गया।

Banda News: बांदा। बिसंडा थाने की पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में बरेली के दो वांछितों को गिरफ्तार किया है। ग्राम ओरन के रहने वाले शिवम शिवहरे ने पिछले साल 21 मार्च को धान खरीद के नाम पर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बबेरू सीओ कृष्णकांत त्रिपाठी इसकी विवेचना कर रहे थे। साक्ष्य संकलित कर उन्होंने आरोप पत्र न्यायालय भेजा था। न्यायालय में उपस्थित न होने के कारण न्यायालय ने बरेली जनपद के कस्बा रीछा निवासी फजलुर्रहमान उर्फ गुड्डू पुत्र जमील अहमद तथा उसके भाई खालिक अहमद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। पुलिस टीम ने बरेली से दोनों को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय के समक्ष पेश किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


