तमंचे से फायर करने वाले आरोपी दो सगे भाई गिरफ्तार
थाना बबेरु पुलिस ने अवैध तमंचे से फायर करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने गांव में दो व्यक्तियों को जान से मारने की नियत से फायर किया था। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए तत्काल कार्रवाई की और एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए।

बांदा। थाना बबेरु पुलिस ने व्यक्ति को जान से मारने की नियत से अवैध तमंचे से फायर करने वाले दो आरोपियों को सूचना के 03 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। उप निरीक्षक कृष्ण बिहारी लाल ने बताया कि थाना बबेरु क्षेत्र के ग्राम पड़री के रहने वाले चुन्ना उर्फ रामबहादुर ने थाना बबेरु पर सूचना दी कि गुरूवार की रात्रि में गांव के ही रहने वाले दो व्यक्ति राजेश व चुनकू ने मामूली बात को लेकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से उनके ऊपर अवैध तमंचे से फायर कर दिया । सूचना पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया।
पीड़ित के बताए गए स्थानों पर तत्काल दबिश दी गई तो आरोपी ने पुलिस को देखकर हवाई फायर कर दिया। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आवश्यक बल का प्रयोग करते हुए दोनों आरोपियों को ग्राम पड़री के गिरफ्तार कर लिया गया । तलाशी के दौरान एक अवैध तमंचा 04 कारतूस व 01 खोखा कारतूस बरामद हुए है । दोनों को न्यायालय भेजा गया है।दोनों अभियुक्त सगे भाई है। तथा दोनों पर हत्या, मारपीट, गैंगस्टर एक्ट आदि सहित कई मामलें दर्ज है ।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


