अल्ट्रासाउंड में बताई पथरी, दूसरी जगह नहीं निकली

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदा
Follow us on Google News
share

बांदा के अभिषेक सिंह चौहान ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उन्हें गलत अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट दी गई थी। 11 मार्च को पथरी की पहचान हुई, लेकिन बाद में कई जांचों में पथरी नहीं पाई गई। उन्होंने बालाजी सेंटर पर कार्रवाई की मांग की है। संचालक ने कहा कि अगर शिकायत हुई है, तो जवाब देंगे।

अल्ट्रासाउंड में बताई पथरी, दूसरी जगह नहीं निकली

बांदा। पैलानी के कानाखेड़ा गांव निवासी अभिषेक सिंह चौहान ने सोमवार को डीएम को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि वह शहर के जरैली कोठी में रहते हैं। 11 मार्च को पेट में दर्द हुआ तो जिला अस्पताल में दिखाया। इसके बाद कानपुर में दिखाया। डाक्टर के कहने पर जांच कराई तो 2.9 एमएम की पथरी बताई गई। इलाज में वह ठीक ह गई। अप्रैल में फिर अचानक पेट में असहनीय दर्द हुआ तो 22 अप्रैल को बालाजी सेंटर में अल्ट्रासाउंड कराया। रिपोर्ट में दाहिनी तरफ पेट में 4 एमएम की पथरी व कण बताए गए। विश्वास नहीं हुआ तो उन्होंने मेडिकल कॉलेज बांदा में दो दिन बाद अल्ट्रासाउंड कराया।

यहां बताया गया कि पथरी नहीं है। सब सामान्य है। जिला अस्पताल में 25 अप्रैल को अल्ट्रासाउंड फिर कराया तो यहां भी पथरी नहीं निकली। कहा शहर के आवास विकास स्थित बालाजी सेंटर में गलत रिपोर्ट दी गई। जांच कर मामले में कार्रवाई की मांग की। उधर, अल्ट्रासाउंड संचालक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। अगर शिकायत किया है तो मामले का जवाब दिया जाएगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।