अल्ट्रासाउंड में बताई पथरी, दूसरी जगह नहीं निकली
Banda News - बांदा के अभिषेक सिंह चौहान ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उन्हें गलत तरीके से किडनी स्टोन का पता लगाया गया। उन्होंने कई अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड कराया, जिसमें भिन्न-भिन्न रिपोर्ट मिलीं। उन्होंने बालाजी सेंटर पर गलत रिपोर्ट देने का आरोप लगाया और जांच की मांग की। सीएमओ ने मामले की जांच करने का आश्वासन दिया।

बांदा। पैलानी के कानाखेड़ा निवासी अभिषेक सिंह चौहान ने सोमवार को डीएम को प्रार्थना पत्र दिया। बताया वह जरैली कोठी में रहते हैं। 11 मार्च को पेट में दर्द हुआ तो जिला अस्पताल में दिखाया। इसके बाद कानपुर में दिखाया। डाक्टर के कहने पर जांच कराई तो 2.9 एमएम की पथरी बताई। इलाज में वह ठीक हो गई। अप्रैल में फिर पेट में दर्द हुआ तो 22 अप्रैल को बालाजी सेंटर में अल्ट्रासाउंड कराया। रिपोर्ट में दाहिनी तरफ पेट में 4 एमएम की पथरी बताई। विश्वास नहीं हुआ तो मेडिकल कॉलेज बांदा में दो दिन बाद अल्ट्रासाउंड कराया। यहां बताया पथरी नहीं है।
जिला अस्पताल में 25 अप्रैल को अल्ट्रासाउंड फिर कराया तो यहां भी पथरी नहीं निकली। कहा शहर के आवास विकास स्थित बालाजी सेंटर में गलत रिपोर्ट दी गई। जांच कर कार्रवाई की मांग की। उधर, अल्ट्रासाउंड संचालक धीरेंद्र सिंह ने बताया मामले की जानकारी नहीं है। अगर शिकायत किया है तो मामले का जवाब दिया जाएगा। उनके यहां कोई गलत जांच नहीं की जाती है। उधर सीएमओ विजेंद्र सिंह का कहना है कि अगर जिलाधिकारी के यहां शिकायती पत्र दिया गया है तो पत्र मिलने पर जांच कराई जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


