Banda News: मिट्टी का टीला धंसने से दो बहनें दबीं, एक की मौत
Banda News: पैलानी। थाना क्षेत्र के अमलोर गांव में गांव के बाहर मिट्टी का टीला धंसने मिट्टी का टीला धंसने से दो बहनें दबीं, एक की मौत
Banda News: पैलानी। थाना क्षेत्र के अमलोर गांव में गांव के बाहर मिट्टी का टीला धंसने से दो सगी बहने दब गईं। जिसमें से एक की दर्दनाक मौत हो गई। दूसरी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पैलानी थाना क्षेत्र के अमलोर गांव निवासिनी 8 वर्षीय प्रांशी पुत्री शिवशंकर पाल अपनी 10 वर्षीय बहन प्रिया के साथ गांव के बाहर बुधवार शाम खेल रहीं थी। इसी दौरान मिट्टी का टीला धंसने से प्रांशी की मौत हो गई। उसकी दूसरी सगी बहन प्रिया उसकी गंभीर चोट आई है। जिसको एंबुलेंस के माध्यम से जसपुरा सीएचसी पहुंचाया गया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
टीला धंसने से हुआ हादसा
बच्ची के दादा जय सिंह ने बताया कि यह घटना शाम 6 बजे के बाद की है। जिसमें घर से 200 मीटर की दूरी में बने टीला में मिट्टी लेने गई हुई है। मिट्टी खोदने के थोड़ी देर बाद ही मिट्टी का टीला गिर गया जिससे दोनों सगी बहनें दब गई जिसमें एक की मौत हो गई एक गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं पर मोहल्ले पर रखी मूर्तियां दुर्गा मूर्ति में लोग इकट्ठा थे। उन्होंने टीला धसने की आवाज सुनी तो देखा तो तुरंत ही परिजनों को जानकारी दिया। जिसके बाद दोनों को बाहर निकाला गया। बच्चियों के पिता गुजरात में मजदूरी करते हैं। जानकारी होने पर वापस आ रहे हैं। मां इस घटना से सुमन का रो-रो कर बुरा हाल है वही चौकी इंचार्ज केपी सिंह ने मौके में पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने बताया कि एक बच्ची की मौत हुई है। घायल दूसरी बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
-- पैलानी थाना क्षेत्र के अमलोर गांव की घटना

