शांति धाम के पारस सोनी चमके
Banda News - अतर्रा के शांति धाम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। पारस सोनी ने 92.8% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। सिदरा समीम अंसारी और शौर्य सिंह वर्मा ने 91.4% अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। अन्य छात्रों ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं।

अतर्रा। शांति धाम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के छात्र पारस सोनी ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सिदरा समीम अंसारी एवं शौर्य सिंह वर्मा ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रशांत पटेल ने 91.2 प्रतिशत और आकर्ष पांडेय ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा अमन प्रताप सिंह (89.8 व 89.4 प्रतिशत), अंशिका वर्मा (88.2 प्रतिशत) और गौरांगी अर्जरिया (88.2)प्रतिशत ने भी शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर जिजी मैथु एवं प्रबंधक फादर स्टेफेन वास ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


