छेड़खानी के बाद हुआ सुलह समझौता, दिन भर रही चर्चा
Banda News - बांदा में एक सरकारी विभाग की आउटसोर्सिंग महिला कर्मचारी ने वरिष्ठ अधिकारी पर छेड़खानी का आरोप लगाया। महिला ने कार्यालय में भावुक होकर अपनी बात रखी, लेकिन बाद में समझौता कर लिया। पुलिस ने कहा कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। अधिकारी मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं।

बांदा। एक सरकारी विभाग में एक आउटसोर्सिंग महिला कर्मचारी ने अपने ही विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी पर छेड़खानी का आरोप लगाया। घटना के बाद महिला कर्मचारी भावुक हो गई और कार्यालय में रो-रोकर अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद मामला बढ़ता देख भविष्य के लुभावने सपने दिखाकर समझौता कर लिया। यह मामला दिनभर चर्चा में बना रहा। समझौते बाद महिला कर्मचारी ने भी चुप्पी साध ली है। हालांकि पुलिस का दावा है कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। कलक्ट्रेट के पास स्थित एक इस कार्यालय में हुई घटना को लेकर विभागीय अधिकारियों के पास दिनभर फोन घनघनाते रहे।
अधिकारी इस बारे में जानकारी न होने का हवाला देते रहे। इस संबंध में विभागीय स्तर पर किसी प्रकार की लिखित शिकायत या आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। वहीं जिम्मेदार अधिकारी भी इस पूरे प्रकरण पर टिप्पणी करने से बच रहे हैं। अपर एसपी शिवराज का कहना है कि कोई शिकायत सामने नहीं आई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


