मनोनीत सभासदों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share

Banda News - बांदा के नगर पंचायत कार्यालय ओरन में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। एसडीएम अतर्रा राहुल द्विवेदी ने सभी सभासदों को पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई। नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण द्विवेदी ने सभी को बधाई दी। अब नगर पंचायत में सदस्यों की संख्या तेरह हो गई है।

मनोनीत सभासदों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

बांदा। नगर पंचायत कार्यालय ओरन में शासन द्वारा मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। एसडीएम अतर्रा राहुल द्विवेदी ने सभी मनोनीत सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने संविधान के नियमों का पालन करते हुए ईमानदारी और निष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के बात कहीं। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण द्विवेदी ने सभी मनोनीत सभासदों को बधाई दी। मनोनीत सभासदों में गीता देवी तिवारी, रसिक शिवहरे,राधेश्याम साहू ने शपथ लिया। अब नगर पंचायत ओरन में सदस्यों की संख्या तेरह हो गई। उप जिलाधिकारी/ अधिशासी अधिकारी इरफान उल्ला खान, गोपाल नारायण द्विवेदी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश कुमार द्विवेदी, सिया बिहारी शिवहरे, रमाकांत त्रिपाठी, चन्द्रशेखर पांडे, राज नारायण द्विवेदी, श्रीकांत शिवहरे रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।