ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बांदा विपक्षी बाबा साहेब का नाम राजनीतिक लाभ में करते इस्तेमाल

विपक्षी बाबा साहेब का नाम राजनीतिक लाभ में करते इस्तेमाल

बांदा। संवाददाता नरैनी ब्लॉक परिसर में रविवार भाजपा अनुसूचित मोर्चा का जिला सम्मेलन...


विपक्षी बाबा साहेब का नाम राजनीतिक लाभ में करते इस्तेमाल
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बांदाMon, 27 Dec 2021 03:06 AM
ऐप पर पढ़ें

बांदा। संवाददाता

नरैनी ब्लॉक परिसर में रविवार भाजपा अनुसूचित मोर्चा का जिला सम्मेलन हुआ। यहां मोर्चा प्रदेशमंत्री सिद्धगोपाल अहिरवार ने कहा कि बाबा साहेब आम्बेडकर के संविधान और उनके प्रतीकों को भाजपा ने ही वास्तविक सम्मान दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहेब के जीवन से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों को पंचतीर्थ का नाम देकर उन्हें संरक्षित व विकसित किया।

आरोप लगाते हुए कि विपक्षी दल बाबा साहेब के नाम का राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करते थे। आरोप लगाया कि बसपा सुप्रीमो दलित के नाम पर वोटों की सबसे बड़ी सौदागर हैं। बिरादरी की सुरक्षा के लिये बनाया गया एससी-एसटी एक्ट को कमजोर ही नहीं किया, बल्कि इसे समाप्त करना चाहती थीं। मुख्य अतिथि जिला पंचायत चित्रकूट के अध्यक्ष अशोक जाटव ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कन्नौज के इत्र व्यापारी के यहां डेढ़ सौ करोड़ रुपया पकड़े जाने के बाद से अखिलेश की सारी यात्राएं बन्द हो चुकी हैं। यहां भाजपा के जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, क्षेत्रीय विधायक राजकरन कबीर, विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, महेंद्र वर्मा, ओममणी वर्मा आदि जिला महामंत्री धनंजय वर्मा, मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष नायक आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें