ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बांदाकेन्द्र और प्रदेश सरकार की नीतियों का जताया विरोध

केन्द्र और प्रदेश सरकार की नीतियों का जताया विरोध

जन अधिकार पार्टी के भागीदारी संकल्प मोर्चा ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। जिसमें केन्द्र और प्रदेश सरकार के कृषि अध्यादेश, नई शिक्षा नीति और श्रम नीति का विरोध जताया...

केन्द्र और प्रदेश सरकार की नीतियों का जताया विरोध
हिन्दुस्तान टीम,बांदाMon, 26 Oct 2020 10:41 PM
ऐप पर पढ़ें

जन अधिकार पार्टी के भागीदारी संकल्प मोर्चा ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। जिसमें केन्द्र और प्रदेश सरकार के कृषि अध्यादेश, नई शिक्षा नीति और श्रम नीति का विरोध जताया है।

आरोप लगाया कि नई कृषि नीति किसान विरोधी है। कलाबाजारी को बढ़ावा देने वाला है। मांग है कि इस पर रोक लगाया जाए। पेट्रोल और डीजल के बढ़े दामों को वापस लिया जाए। शिक्षा और श्रम नीति पर पुन: विचार किया जाए। बेरोजगार नवयुवकों को रोजगार दिलाया जा। किसानों को खाद बीज और कीटनाशक दवाएं उचित मूल्य पर दिलवाई जाएं। अन्ना प्रथा पर पूरी तरह से रोक लगाया जाए। किसानों के गन्ना मूल्य का शीघ्र भुगतान कराया जाए। इस मौके पर गिरधारी लाल कुशवाहा, रविकांत कुशवाहा, अमित कुमार, अरूण कुशवाहा, संतोष कुमार, मुकेश कुशवाहा, कौशल किशोर आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें