ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बांदाछत से गिरकर न्यूज पेपर अभिकर्ता की मौत

छत से गिरकर न्यूज पेपर अभिकर्ता की मौत

अतर्रा में शुक्रवार की रात छत से उतरते समय पैर फिसल जाने से न्यूज पेपर अभिकर्ता घायल हो गया था। उसे गंभीर हालत में कानपुर ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी मौत हो...

छत से गिरकर न्यूज पेपर अभिकर्ता की मौत
हिन्दुस्तान टीम,बांदाSat, 04 Apr 2020 10:04 PM
ऐप पर पढ़ें

अतर्रा में शुक्रवार की रात छत से उतरते समय पैर फिसल जाने से न्यूज पेपर अभिकर्ता घायल हो गया था। उसे गंभीर हालत में कानपुर ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।

अतर्रा कस्बा निवासी किशोरीलाल साहू (55) शुक्रवार की शाम छत से नीचे उतर रहा था, तभी पैर फिसल जाने से वह नीचे आ गिरा। उसे अतर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। डॉक्टरों ने हालत नाजुक बताकर उसे कानपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर कानपुर जा रहे थे, तभी रास्ते में किशोरीलाल की मौत हो गई। मृतक एक अखबार का अभिकर्ता था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें