नवनिर्मित मऊ चौकी का एएसपी ने किया उद्घाटन
Apr 07, 2026 10:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
Banda News - बांदा में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज और अन्य अधिकारियों ने नवनिर्मित मऊ चौकी का उद्घाटन किया। एएसपी ने बताया कि चौकी को बेहतर सुविधाओं के साथ विकसित किया गया है, जिससे पुलिस कर्मियों को कार्य संचालन में सुविधा होगी। इससे क्षेत्र में पुलिस की उपस्थिति और प्रभावी होगी और कानून-व्यवस्था में सुधार होगा।

बांदा। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, क्षेत्राधिकारी बबेरु सौरभ सिंह व क्षेत्राधिकारी नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी ने थाना मरका क्षेत्रांतर्गत स्थित नवनिर्मित मऊ चौकी का उद्घाटन किया। एएसपी ने कहा कि नवनिर्मित मऊ चौकी को बेहतर सुविधाओं के ढंग से विकसित किया गया है। इससे पुलिस कर्मियों के कार्य संचालन में सुविधा होगी। इस अवसर पर अधिकारियों ने चौकी परिसर का निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कहा कि चौकी बनने से क्षेत्र में पुलिस की उपस्थिति और अधिक प्रभावी होगी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिलेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


