ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बांदाशालीनता से मनाया जाए नवदुर्गा महोत्सव

शालीनता से मनाया जाए नवदुर्गा महोत्सव

केन्द्रीय पूजा महोत्सव समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें नवदुर्गा महोत्सव शालीनता से मनाए जाने पर जोर दिया गया। साथ ही न्यायालय के आदेशानुसार ध्वनि निस्तारक यंत्रों का प्रयोग करने पर बल दिया...

शालीनता से मनाया जाए नवदुर्गा महोत्सव
हिन्दुस्तान टीम,बांदाTue, 17 Sep 2019 10:13 PM
ऐप पर पढ़ें

केन्द्रीय पूजा महोत्सव समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें नवदुर्गा महोत्सव शालीनता से मनाए जाने पर जोर दिया गया। साथ ही न्यायालय के आदेशानुसार ध्वनि निस्तारक यंत्रों का प्रयोग करने पर बल दिया गया।

संरक्षक प्रकाश साहू ने बताया कि पदमाकर चौराहा में मूर्तियों का टोकन दिए जाए और नगर भ्रमण के पश्चात बाबूलाल चौराहा से पुराने पुल से संकटमोचन होते हुए केन नदी पहुंचे। हालांकि अभी विसर्जन जुलूस भ्रमण विचाराधीन है। प्रमुख संरक्षक राजकुमार शिवहरे पूर्व विधायक ने शालीनता से महोत्सव मनाने पर जोर दिया। संरक्षक मनोज जैन ने कहा कि न्यायालय के आदेशानुसार ध्वनि निस्तारक यंत्रों का प्रयोग किया जाए। समिति के अध्यक्ष अमित सेठ भोलू ने बताया कि 29 सितंबर से नवरात्र प्रारंभ हो रहे हैं। विसर्जन 8 अक्टूबर को होगा। इस मौके पर प्रभाकर चंदेल, संतोष गुप्ता, शिवप्रसाद अवस्थी, शोभाराम कश्यप, प्रियांशु गुप्ता आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें