ग्रामीणांचल रामायण मेला तीसरे दिन बही भक्ति की बयार

Feb 03, 2026 11:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share Share
Follow Us on

Banda News - बांदा। संवाददाता बदौसा में पांच दिवसीय राष्ट्रीय ग्रामीणांचल रामायण मेले के दूसरे दिन कार्यक्रम

ग्रामीणांचल रामायण मेला तीसरे दिन बही भक्ति की बयार

बांदा। संवाददाता बदौसा में पांच दिवसीय राष्ट्रीय ग्रामीणांचल रामायण मेले के दूसरे दिन कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी गोपाल भाई ने दीप जलाकर की। विद्ववानों ने अपने-अपने तरीको से रामनाम कथा का चित्रण कर श्रोताओं को भक्ति रस का पान कराया। बीते कई वर्षों से फतेहगंज क्षेत्र के खेरिया गांव में पांच दिवसीय उन्नीसवें राष्ट्रीय ग्रामीणांचल रामायण मेले के दूसरे दिन चित्रकूट से आये समाजसेवा संस्थान के संस्थापक गोपाल भाई ने मानस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह एक महाग्रंथ है। इसके नियमित अध्ययन से नकारात्मक शक्तियों का विनाश होता है। कानपुर से आये जयगोपाल सिंह भगवान तुम्हारे चरणों मे...भक्ति गीत सुनाए।

अमर कंटक से आयी साध्वी हरिप्रिया ने विद्यार्थियों के पांच गुण बताए। रामायणी रामनरेश की स्मृति मानस प्रतियोगिता के दौरान प्रथम स्थान पाने वाली प्रियंका यादव को 11सौ रुपये, दूसरे स्थान की बालिका संस्कृति त्रिपाठी आठ सौ, तीसरे स्थान में विजयी श्रेया तिवारी को पांच सौ रुपये का पुरस्कार दिया गया। पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने कृष्ण और गोपियों के नृत्य में मोहनी और गुड़िया को पुरस्कृत किया। भाटा पारा छतीसगढ़ से आई ललित सिंह ठाकुर एंड पार्टी की पुष्पा निषाद ने पांडव काल मे दुर्वासा ऋषि के प्रसंग का चित्रण किया। कामदगिरी के मुख्य मुखारबिंदु के संत डा. मदनगोपालदास ने विचार व्यक्त किये। संचालन विमलकांत, एडवोकेट विवेकबिंदु तिवारी ने किया। पूर्व प्रधान पंकज तिवारी, जगदीश पांडे, चंदन सिंह आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;