बांदा में नौ मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share

Banda News - बांदा में 9 मई को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें बैंक वसूली, किरायेदारी, मोटर दुर्घटना, चेक बाउंस आदि जैसे विभिन्न मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण होगा। इसके अलावा, 7-8 मई को विशेष लोक अदालत भी आयोजित की जाएगी।

बांदा में नौ मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

बांदा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नौ मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। इसमें बैंक वसूली, किरायेदारी, दीवानी वाद, उत्तराधिकार, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, चेक बाउंस, जनोपयोगी सेवाओं, वाणिज्य कर, राजस्व, श्रम, चकबंदी समेत विभिन्न प्रकार के मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर होगा। साथ ही यातायात से संबंधित ई-चालान मामलों का निस्तारण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 07 व 08 मई को लघु आपराधिक वाद, बिजली संबंधित वाद और धारा-138 एनआई एक्ट से जुड़े मामलों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत लगेगी, जिसमें मामलों का निपटारा आपसी सहमति से किया जाएगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।