राष्ट्रीय लोक अदालत 9 को, प्रचार वाहन को जिला जज ने दिखाई हरी झंडी
Banda News - बांदा में 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने प्रचार वाहन रैली निकाली। जनपद न्यायाधीश अल्पना ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसका उद्देश्य लोगों को अदालत के प्रति जागरूक करना और मामलों का सुलह-समझौते से निस्तारण कराना है।

बांदा। 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रचार वाहन रैली निकाली गई। प्रचार वाहन को दीवानी न्यायालय परिसर से जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष अल्पना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार वाहन का उद्देश्य जनपद एवं तहसील स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जागरूक करना तथा वादकारियों को सुलह-समझौते के माध्यम से अपने मामलों का निस्तारण कराने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय प्रदीप सिंह, विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम चंद्रपाल, अपर जिला जज गगन कुमार भारती, विशेष न्यायाधीश संजय कुमार सिंह, विशेष न्यायाधीश प्रदीप कुमार मिश्रा, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत श्रीपाल सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योत्सना यादव सहित न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सौरभ सिंह ने बताया कि 9 मई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन वाद, सिविल वाद, मोटर दुर्घटना दावा, भरण-पोषण, चेक बाउंस, बैंक रिकवरी, श्रम, बिजली, टेलीफोन, नगर पालिका कर एवं अन्य राजस्व संबंधी मामलों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचकर अपने मामलों का त्वरित एवं सरल समाधान कराएं और इस अवसर का लाभ उठाएं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


