
दुर्ग में मिले शव की पहचान नहीं, सतना भेजी गईं टीमें
Banda News - बांदा के कालिंजर दुर्ग के श्रंगार किले के नीचे 35 वर्षीय महिला का शव मिला है, लेकिन दो दिन बाद भी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव की स्थिति काफी खराब है और गुमशुदगी की कोई रिपोर्ट भी नहीं है। पुलिस मध्य प्रदेश में तलाश कर रही है और जांच जारी है।
बांदा। कालिंजर थाना क्षेत्र में कालिंजर दुर्ग के श्रंगार किले के नीचे 35 वर्षीय महिला के शव मिलन के बाद दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। इसको लेकर पुलिस ने मप्र के जनपदों में खाक छान रही है। जिले में इस उम्र की किसी भी महिला गुमशुदगी भी दर्ज नहीं है। कालिंजर दुर्ग के निर्जन व जंगली क्षेत्र में गुरुवार को एक 35 वर्षीय महिला का काफी पुराना शव बरामद हुआ था। शव के बुरी तरह सड़ जाने की वजह से उसकी पहचान नहीं हो सकी। फोरेंसिंक टीम के साथ सीओ ने मौके पर जांच की थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि ऊंचाई से शव गिरने के कारण चोट के निशान भी मिले हैं।
जनपद में इस उम्र किसी महिला की गुमशुदगी दर्ज नहीं है। वहीं मप्र. के सीमावर्ती से महिला के होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसको लेकर मप्र के सतना और पन्ना जिले में पुलिस टीम भेजी गई है। हालांकि अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। दूसरी तरफ पुरातत्व विभाग के सीए सत्येन्द्र कुमार का कहना है कि मृत महिला का शव दुर्ग से बाहर है और जिस जगह घटना घटित हुई है वहां से दुर्ग में आने - जाने का मार्ग नहीं है। पुलिस का कहन है कि अभी घटना कोलेकर केवल कयास लगाए जा रहे हैं। मरने वाली युवती की पहचसान होने के बाद ही तफ्तीश कुछ आगे बढ़ सकती है। उधर, पुलिस सूत्रों का कहना है कि मान भी लिया जाए कि हादसा है तो ऐसा कैसे संभव है कि किसी की लाश पर नजर नहीं पड़ी। जबकि लाश दस दिन पुरानी लग रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




