Banda News: कमरे के अंदर मिला मजदूर का शव

हिन्दुस्तान, बांदा
Follow us on Google News
share

Banda News: बांदा । नगर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी में मजदूर का शव घर में कमरे के अंदर मिला मजदूर का शव

Banda News: कमरे के अंदर मिला मजदूर का शव

Banda News: बांदा । नगर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी में मजदूर का शव घर में पड़ा मिला है । पत्नी की सूचना पर घर पहुंचे पड़ोसी तो शव पड़ा मिला। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कालिंजर थाना क्षेत्र के कटरा निवासी 45 वर्षीय आकील पुत्र बिलाल शहर के काशीराम कॉलोनी हरदौली में रहकर वह शटरिंग का काम करता था । तीन दिनों से वह कमरे के अंदर मौजूद था। लोग फोन करते थे, लेकिन उनका फोन नहीं उठाता था। मंगलवार की शाम पत्नी के फोन करने पर मोहल्ले पड़ोस के लोग कमरे पहुंचे देखा तो अंदर से दरवाजे बंद थे।

कुंडी खटखटाई लेकिन कोई हरकत नहीं हुई। बाद में मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा देखा तो उसका शव जमीन पर पड़ा हुआ था ।मृतक की पत्नी मेहरुनिशा को दी ।पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पत्नी का कहना है कि इन दिनों वह अपने ससुराल में थी ।उसके पति की मौत कैसे हुई उसे जानकारी नहीं है। शहर कोतवाल बलराम सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबांदाBanda News: कमरे के अंदर मिला मजदूर का शव