Banda News: दोनों भाइयों के शव गांव पहुंचे ही रो पड़ा पूरा गांव, नहीं जले चूल्हे, अगल बगल दफन हुए शव
Banda News: नरैनी। नंदवारा गांव में प्रधानी की पुरानी रंजिश के चलते दो मासूम भाइयों की हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, उनकी हत्या की गई थी, जबकि पुलिस ने पानी में डूबने का बताया। गांव में आक्रोश फैल गया है, और अंतिम संस्कार में सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए।
Banda News: नरैनी। नंदवारा गांव में दो सगे भाइयो की हुई हत्या के से गांव में आक्रोश पनप उठा पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही दोनो शव गांव पहुंचे तो देखने के लिए ग्रामीणो का हुजूम उमड़ पड़ा। मासूमो के शव देखते ही हर आंख से आंसू छलक पड़े। ग्रामीणो का कहना था कि पुलिस उन्हे गुमराह करती रही। पुलिस यही कहती थी कि उनकी पानी में डूबने से मौत हुई है। जब कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर उनकी हत्या की गई थी। पुलिस के इस रवैया से ग्रामीणो में आक्रोश झलक रहा था। दोनो सगे भाईयो का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। कोतवाली क्षेत्र के नंदरवारा गांव निवासी भइया राम के दो पुत्र 6वर्षीय मनोज और 4वर्षीय युवक के शवो का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद दोनो भाईयो के शव गांव पहुंचे तो ग्रामीणो की भीड़ जमा हो गई। शव देखते परिजनो समेत आस पास की महिलाए दहाड़े मार कर रो पड़ी आस पास खडे हर ग्रामीणो के आखो से आंसू छलक पड़े। पुलिस के साए में भइया राम ने पैतृत जमीन पर बोए गए धान के खेत की मेड़ में अगल-बगल दोनो भाइयों को दफन कर दिया गया। इस दौरान झांसी से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शिवशरण कुशवाहा एडवोकेट, सपा नेता सुमन दिवाकर, जनाधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष हनुमान प्रसाद राजपूत, गिरधारी लाल कुशवाहा, कु विनोद राजा, सहित गांव के सैकड़ो लोग अंतिम संस्कार में शामिल रहे।इसके अलावा पोस्टमार्टम के दौरान धीरज राजपूत, सपा जिलाध्यक्ष उमेश यादव ने एक स्वर से इस जघन्य हत्याओ की निंदा किया। भइयाराम का कहना है कि वह लोग खेत में नही रहेंगे अब गांव में रहेगे। खेत मे रहना खतरे से खाली नही है.
प्रधानी की रंजिश में हुई दोनो की हत्या
नरैनी। प्रधानी की पुरानी रंजिश के कारण दो मासूम भाइयों की हत्या की गई । मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि गांव का महेंद्र वर्मा उर्फ राजू जो पूर्व में दोहरे हत्याकांड का नामजद अभियुक्त रहा है और इसका साथी शेरा उर्फ ओमकार जो जिला बदर अपराधी है इसके कई मुकदमे चल रहे हैं।इन्होंने प्रधानी की पुरानी रंजिस के कारण साजिश रचकर पूर्व में अपने साथी भवानी पुत्र स्वामीदीन आदि ने मिलकर उसकी पत्नी के ऊपर लाठी, कुल्हाड़ी से हमला कर चुके हैं। जान से मारने और वंशनाश करने की धमकी दे रहे थे।आरोप है कि उक्त लोगो ने मिलकर उसके बेटो का अपहरण कर हत्या की है.
सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुका है महेंद्र
- महेंद्र वर्मा उर्फ राजू सपा के टिकट पर मध्यप्रदेश के पन्ना विधान सभा सीट से वर्ष 2023 में विधान सभा का चुनाव लड़ चुका है।चुनाव हार गया था।इन पर अपनी सौतेली मां और भाई की हत्या के आरोप है। इनके पिता डॉ. सुरेंद्र पाल वर्मा नरैनी विधान सभा से 4 बार विधायक रहे हैं।सपा सरकार में प्रदेश सरकार के मंत्री बनाये गए थे।


